प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 14 -- Pratapgarh Kunda News: देहात कोतवाली के भुपियामऊ चौकी इंचार्ज अतुल यादव ने स्थानीय सब्जी मंडी में नौ अगस्त की रात हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गौरीशंकर मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी रानीगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज सरायसेतरात का रहने वाला अमर सिंह पटेल उर्फ सोनू बताया गया। पुलिस ने उसके पास से चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त 8,500 रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर उसे जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...