प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 26 -- Pratapgarh Kunda News: कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड मंगरौरा के अस्थरा में रविवार को डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सना ग्लासेस की टीम ने रानीपुर-बी को 42-35 हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। प्रतियोगिता में महदहा, भिवनी, दीवानगंज, दरछुट, नारायणपुर, तौसीफ एंड कंपनी, सना ग्लासेस और रानीपुर-बी समेत कई टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में सना ग्लासेस की टीम ने रानीपुर-बी को 42-35 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में 60 किलोग्राम तक वजन वाले खिलाड़ियों को ही अवसर दिया गया था। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान विकास सिंह ने विजेता टीम को 7 हजार नकद, शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता टीम को 4100 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। आयोजक सौरभ पाल ने सभी का स्वागत किया।

हिंद...