प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 14 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से श्रीरामकथा कुंडा के योगीराज देवरहा बाबा कथा मंडपम राजभवन बेंती में 17 नवंबर से होने जा रही है। इस अवसर पर निकलने वाली कलश यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगी, बल्कि समाज में सद्भाव की भावना को भी सार्थक करेगी। जन सामान्य को अक्षत देकर कथा सुनने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। कलश यात्रा चार ब्लॉक और चार नगर पंचायत क्षेत्रों से अलग-अलग निकलेगी। सभी जगहों पर कलश यात्रा का नेतृत्व करने के लिए अलग-अलग लोगों की जिम्मेदारी तय की गई है। कलश यात्रा सैकड़ों गांव से होते हुए कथा स्थल पर पहुंचेगी। इस दौरान कलश यात्रा का नेतृत्व करने वाले स्थानीय लोगों को कथा में आमंत्रित करने के लिए अक्षत भी देंगे। जन...