Pratapgarh Kunda News: सड़क हादसों में पांच लोग घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 26 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर महराजगंज गांव निवासी शिव शंकर का 21 वर्षीय बेटा देवराज शुक्रवार शाम अपनी 45 वर्षीय मां लालती देवी के साथ कहीं जा रहा था। जैसे ही वह मेन रोड पर पहुंचा, अज्ञात वाहन की टक्कर से मां-बेटे दोनों घायल हो गए। शेरगढ़ गांव निवासी छत्तू का 50 वर्षीय बेटा विजय कुमार और बसंत का 24 वर्षीय बेटा रंजीत सड़क हादसे में घायल हो गए। मानिकपुर थाना क्षेत्र के दहेंगरी जमालपुर गांव निवासी 45 वर्षीय कमलेश यादव बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी कुंडा भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.