Pratapgarh Kunda News: सड़क पार कर रहे साइकिल सवार वृद्ध की बाइक की टक्कर से मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 30 -- Pratapgarh Kunda News: कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर गुरुवार शाम करीब 6 बजे हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार 69 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। कोहंडौर थाना क्षेत्र के सूर्यगढ़ गांव निवासी 69 वर्षीय रामचंद्र वर्मा गुरुवार शाम गांव के पास साइकिल से हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामचंद्र वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार सुल्तानपुर निवासी 30 वर्षीय दिव्यांश मिश्र भी गिर गया। उसे भी चोटें आईं। सूचना मिलते ही एसओ अनुपम त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को सीएचसी भेजवाया। वहां,डॉक्टरों ने रामचंद्र वर्मा को मृत घोषित कर दिया। हादसे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.