प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 25 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी से रानीगंज को जाने वाली मुख्य सड़क पर उड़ैयाडीह बाजार के पास नाली का गंदा पानी जमा होने से सड़क की हालत जर्जर होती जा रही है। राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या से निजात नहीं मिलने से बाजारवासियों व क्षेत्रीय लोगों में रोष है। बाजारवासियों का कहना है कि उड़ैयाडीह बाजार में लाखों रुपये की लागत से बनी नाली काफी समय से टूट गई है। जिससे पट्टी-रानीगंज रोड पर उड़ैयाडीह बाजार में सड़क पर हमेशा नाली का गंदा पानी भरा रहता है। इससे सड़क की हालत खस्ता होती जा रही है। सड़क पर जलजभराव होने से जहां पर राहगीरों व स्कूली छात्र-छात्राओं के कपड़े पानी व कीचड़ से गंदे हो रहे हैं। वहीं आएदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लेकिन विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नही...