प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 19 -- Pratapgarh Kunda News: सैफाबाद,हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सैफाबाद गांव में सड़क पर जलभराव को लेकर हुए विवाद में युवक की लाठी से पिटाई कर दी गई। मारपीट में युवक घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सैफाबाद निवासी जमुना प्रसाद मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे वह बाइक से अपनी दुकान जा रहा था। रास्ते में जलभराव के कारण सूरज माली पुत्र मोतीलाल माली और अंकित धोबी पुत्र लालमनि धोबी समेत अन्य लोग सड़क पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। रास्ता नहीं होने के कारण वह पानी से होकर निकलने लगा। इसी दौरान पानी का छींटा वहां खड़े लोगों पर पड़ गया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर सूरज माली और अंकित धोबी ने साथियों के साथ लाठी...