Pratapgarh Kunda News: सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ ने दम तोड़ा
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 10 -- Pratapgarh Kunda News: अंतू। अमेठी के संग्रामपुर पूरे जवाहर सिंह निवासी 55 वर्षीय श्यामलाल अपने रिश्तेदार अंतू के किशुनगंज निवासी शेर बहादुर के साथ चार नवंबर की शाम बाइक से एक बारात में शामिल होने प्रतापगढ़ जा रहे थे। अंतू चौरा गांव के पास सड़क के बीच में खोदे गए गड्ढे में गिरकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज रेफर किया गया। पांच नवंबर की दोपहर श्यामलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। दाह संस्कार के बाद मृतक के बेटे सुधीर कुमार ने अंतू थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में जगह-जगह गड्ढे खोदे गए हैं। गड्ढे के पहले सड़क पर न डायवर्जन संकेतांक लगा है न ही रिफ्लेक्टर। इसके चलते अंधेरे में उनके पिता बाइक सहित गिर गए और उनकी मौत हो गई। उन्होंने संबंधित ठेकेदार और कार्यदाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.