प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 13 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। चिलबिला से अंतू मार्ग स्थित चमरौधा नदी पुल के पास जंगल किनारे मंगलवार देर शाम एक बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली। बाइक की लाइट जल रही थी। करीब ही एक चप्पल भी पड़ी थी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना पर अंतू पुलिस मौके पर पहुंची। लोग बाइक सवार के अपहरण की आशंका जताने लगे। पुलिस आसपास खोजबीन में जुटी रही। हालांकि बाइक सवार का पता नहीं चल सका। एसओ अभिषेक सिंह सिरोही में बताया कि घटना की जानकारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...