प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 3 -- Pratapgarh Kunda News: परियावां, हिन्दुस्तान संवाद। बाजार से पिता के साथ मंगलवार शाम घर जाने के लिए चौराहे पर खड़े आठ साल के बालक की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। साथ मौजूद पिता घायल हो गया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ब्रह्मौली गांव निवासी गुड्डू अग्रहरि मंगलवार शाम अपने आठ वर्षीय बेटे अहम के साथ घर जाने के लिए चौराहे पर खड़े थे। इसी बीच दोनों को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दिया। इससे दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाकांकर ले गए। सीएचसी में बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। घायल पिता गुड्डू का प्राथमिक उपचार किया गया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...