Pratapgarh Kunda News: सई नदी में डूबे युवक का शव बेल्हादेवी के पास उतराया मिला
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 23 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के करौंदी घाट पर शनिवार को नहाते समय सई नदी में डूबे युवक का शव पांचवें दिन बुधवार को बेल्हादेवी के पास पानी में उतराया दिखा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे ईश्वरनाथ में शनिवार को दो दोस्तों के साथ निमंत्रण में आया देहात कोतवाली के धारूपुर निवासी टिक्कू यादव उर्फ दिव्यांशु नहाते समय सई नदी में डूब गया था। घटना के बाद से स्थानीय गोताखोर उसकी तलाश करने लगे लेकिन शाम तक कामयाबी नहीं मिली। परिजन और रिश्तेदार देर रात तक नदी किनारे मौजूद रहे। एसडीआरएफ के लोग भी पहुंचे और 15 किलोमीटर तक नदी में खोजबीन की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। ऐसे में लोग तलाश बंद कर लौट गए। परिजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.