प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 20 -- Pratapgarh Kunda News: नगर कोतवाली के करौंदी घाट पर शनिवार को डूबे युवक का का दूसरे दिन रविवार को भी कुछ पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ ने नदी में करीब 15 किलोमीटर तक तलाश की लेकिन शाम तक वह नाकाम रही। नगर कोतवाली के पूरे ईश्वरनाथ में दो दोस्तों के साथ शनिवार निमंत्रण में आया देहात कोतवाली के धारूपुर निवासी टिक्कू यादव उर्फ दिव्यांशु नहाते समय सई नदी में डूब गया था। घटना के बाद से स्थानीय गोताखोर उसकी तलाश करने लगे लेकिन शाम तक कामयाबी नहीं मिली। परिजन और रिश्तेदार देर रात तक नदी किनारे मौजूद रहे। रविवार सुबह एसडीआरएफ के लोग बोट लेकर नदी में उतरे। बोट से करीब 15 किलोमीटर दिलीपपुर के खूंटाघाट तक गए गए लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। परिजन और रिश्तेदार भी नदी किनारे डटे रहे। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अंकित तिवारी ने बताय...