प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 14 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अपना दल (एस) के वरिष्ठ नेता आशीष पटेल ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संवैधानिक संस्था में उच्च पदों के व्यक्ति को एक प्रकार से टारगेट करते हुए आंदोलन अनुचित है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव की तैयारी में पार्टी अपने तय सीट से उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारेगी। 17 अक्तूबर को पार्टी के संस्थापक रहे सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि पर अपना दल (एस) परिनिर्वाण दिवस का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम में पार्टी कई जिलों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी तय करेगी। आयोजन की तैयारी जानने बुधवार को कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल शहर के जिला पंचायत सभागार कार्यकर्ताओं की बैठक में पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में बता...