प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 7 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। भोर में खेतों की ओर गया युवक अचानक गश खाकर गिरा तो अचेत हो गया। परिजन सांप के डसने की आशंका में उसकों झाड़फूंक कराने ले गए। हालत में सुधार नहीं होने पर सीएचसी लाए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बगैर पुलिस को खबर दिए शव लेकर घर चले गए। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के सुजौली गांव निवासी सुम्मेलाल सोनकर का 22 वर्षीय बेटा गुड्डू सोनकर शुक्रवार को भोर में खेतों की ओर गया था। अचानक वह गश खाकर गिरा तो अचेत हो गया। खेत गए लोगों की नजर पड़ी तो परिजनों को खबर दी। परिजन उसको सांप के डसने की आशंका में झाड़फूंक कराने ले गए लेकिन हालत गंभीर होते देख उसे सीएचसी लाए। सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की जानक...