प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 3 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। संदिग्ध दशा में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर लालगंज ट्रामा सेंटर गए। ट्रामा सेंटर में हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। स्थानीय कोतवाली के गंगा बक्श का पुरवा (जेवई) निवासी सोनू की 22 वर्षीय पत्नी अफसाना बानो रविवार शाम घर पर ही थी। रात में करीब नौ बजे अचानक उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन लालगंज ट्रामा सेंटर ले गए। ट्रामा सेंटर में हालत में सुधार नहीं होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: जहर खाने से महिला की मौत परिजन विवाहिता को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया...