प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 27 -- Pratapgarh Kunda News: बनी तेरहमील। कुंडा में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी की ओर से तीन दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन होगा। इसमें बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा सुनाएंगे। इसी क्रम में मंगलवार को एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह (गोपाल जी) पट्टी तहसील पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ताओं से मुलाकात कर उन्हें श्रीराम कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। साथ ही क्षेत्रीय लोगों से सपरिवार पहुंचने की अपील की। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, अमित चौरसिया, राकेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...