प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 24 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के मीरा भवन स्थित एक पैलेस में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के प्रसंग ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा व्यास राजगुरु माधवपति त्रिपाठी ने कृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन किया। बताया कि श्रीकृष्ण जन्म केवल उत्सव नहीं, बल्कि जीवन की प्रेरणा है। उनका जन्म प्रतिकूल परिस्थितियों में हुआ, जो सिखाता है कि हर संकट में धैर्य रखें। अन्याय के खिलाफ संघर्ष और निष्काम कर्म का संदेश जीवन को सही दिशा देता है। उनकी लीलाएं समभाव, निस्वार्थ प्रेम, मित्रता और हर परिस्थिति में सकारात्मक रहने की सीख देती हैं। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का प्रसंग धूमधाम के साथ मनाया गया। पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से ...