प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 8 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। देल्हूपुर के खरवई निवासी जाहिद अली की बेटी जहांआरा का निकाह 2016 में इलाके के रंगोली कनेस्ता निवासी मुश्ताक अली के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल के लोग ट्रक फाइनेंस कराने के लिए मायके से पांच लाख रुपये ले आने के लिए प्रताड़ित करने लगे। कुछ दिन बाद उसने बेटी को जन्म दिया। 7 सितंबर को शौहर सहित पूरे परिवार के लोगों ने उसे मारापीटा। वह अपने भाई को बुलाकर मायके चली आई। पीड़िता ने मामले में शौहर मुश्ताक अहमद, देवर इश्तियाक अहमद, ननद सादिया बानो, सानिया बानो, ससुर खुर्शीद और महफूज के खिलाफ केस दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: कार के लिए विवाहिता को पीटकर निकाला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...