Pratapgarh Kunda News: शॉर्ट-सर्किट से लगी आग में सामान जले
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 26 -- Pratapgarh Kunda News: जामताली, हिन्दुस्तान संवाद। रानीगंज थानाक्षेत्र के बसहा गांव निवासी कैलाश सिंह के परिजन शनिवार की रात सो गए थे। रात करीब 12 बिजली आने पर कमरे के अंदर अचानक शॉर्ट-सर्किट होने से आग लग गई। विद्युत तार जलने और धुंए की गंध आने पर परिजन नींद से उठे तो अफरातफरी मच गई। परिजनों बंद कमरे को खोलकर देखा तो उसमें रखा कुर्सी, अनाज, वस्त्र ,बर्तन सहित हजारों का सामान जल कर राख हो गया था। घर की विद्युत लाइन काटने पर आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक घर का सामान जलकर राख हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.