Pratapgarh Kunda News: शिव धनुष टूटते ही क्रोधित हुए परशुराम
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 5 -- Pratapgarh Kunda News: वैशपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मानधाता विकास खंड क्षेत्र के बरहुआ भोजपुर गांव में स्वर संगम रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में सीता स्वयंवर, अहिल्या उद्धार और परशुराम संवाद का सजीव मंचन किया गया। शिव धनुष टूटते ही परशुराम के क्रोधित होने पर भगवान राम और लक्ष्मण से उनके संवाद का प्रसंग हुआ। इस दौरान परशुराम और लक्ष्मण के बीच हुए तीखे संवाद ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। लक्ष्मण के व्यंग्यपूर्ण जवाब और परशुराम के क्रोधपूर्ण संवादों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। वहीं सीता-राम विवाह के दौरान गूंजे मंगलगीतों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा। मंचन में भगवान राम की भूमिका डॉ. श्याम सिंह, सीता की सूरज दुबे, लक्ष्मण की हरिश्चंद्र तिवारी, राजा जनक की गुलाबचंद्र पटेल, मंत्री की मानसिंह पटेल और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.