प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 24 -- Pratapgarh Kunda News: युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के साथ रोजगार भी जरूरी है। शिक्षा, उद्योग, समाजसेवा के समन्वय से सर्वांगीण विकास संभव है। ये बातें एमएम पीजी कालेज कालाकांकर पहुंचे समाजसेवी, उद्योगपति आनंद पाण्डेय ने कही। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत के मध्य शैक्षणिक एवं कौशल विकास को नई दिशा देने को जनपद में उद्योग की स्थापना आवश्यक है। बातचीत के दौरान विकास को नई दिशा देने वाले समझौता पत्र एमओयू के सम्बन्ध में सकारात्मक विचार विमर्श हुआ। आनंद पाण्डेय ने कहा उनका उद्देश्य केवल उद्योग स्थापित करना नहीं बल्कि समाज और युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि जनपद एक बड़े औद्योगिक एवं रोजगारपरक परियोजना के स्थापना का दिशा में गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। प्राचार्य डॉ. शिवम श्रीवास्तव ने अतिथियों को स...