प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 5 -- Pratapgarh Kunda News: मदाफरपुर। शिक्षक दिवस पर शनिवार को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा मदाफरपुर की ओर से जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान अतरसंड में समारोह आयोजित कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ प्रवक्ता सुधीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में बैंक के शाखा प्रबंधक अभिषेक चौधरी और जिला समन्वयक अभिषेक सिंह ने सभी शिक्षकों को डायरी और पेन भेंटकर भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद समारोह में जुटे शिक्षकों को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक से संचालित लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: शिक्षक दिवस पर प्रतिभागियों को किया सम्मानित यह भी पढ़ें- Garhwa News: शिक्षक सर्वत्र पूज्य हैं: अलखनाथ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...