प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 5 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज। क्षेत्र में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में शिक्षा जगत के शिल्पी सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के साथ ही शिक्षकों और शिक्षिकाओं का भी सम्मान किया गया। रानीगंज के पूर्व विधायक धीरज ओझा ने बभनमई स्थित अपने आवास पर शिक्षकों का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश पांडेय ने किया। इस मौके पर अमित ओझा, आशुतोष शुक्ला, अशोक राय, अमित मिश्रा, अखिलेश यादव, कृष्ण कुमार, विनीत कुमार, रामलाल गौतम, जंग बहादुर रजक सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Hajipur News: शिक्षक दिवस के रूप में मनी पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती यह भी पढ़ें- Bhabua News: छात्रों में उत्साह और गुरुजनों के प्रति दिखा सम्मान यह भी पढ़ें- Buxar News:...