प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 29 -- Pratapgarh Kunda News: नगर कोतवाली के सदर बाजार निवासी सिकंदर प्रजापति के भाई को 27 अक्तूबर की रात एक युवक ने शराब के नशे में मारपीट कर घायल कर दिया। जानकारी पर घर के लोगों ने बीच बचाव किया तो वह धमकी देते हुए चला गया। मामले में सिकंदर ने मोहल्ले के ही रहने वाले जितेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...