प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 7 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। चिलबिला के महुली वार्ड में 100 वर्ष पुराने जर्जर मकान के गिरने से छह लोगों की मौत पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शोक व्यक्त किया। शुक्रवार को आयोजित बैठक में संगठन पदाधिकारियों ने घटना को हृदयविदारक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए जर्जर भवनों के जांच की मांग की। बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन को जनपद में जर्जर और खतरनाक भवनों का सर्वे कराकर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। संगठन ने डीएम से मांग की कि पुराने और क्षतिग्रस्त मकानों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित कराया जाए, ताकि भविष्य में जनहानि जैसी घटनाओं से बचा जा सके। व्यापार मं...