Pratapgarh Kunda News: व्यापारी का निधन, जताया शोक
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 16 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर। नगर पंचायत मानिकपुर के मिरगढ़वा निवासी 48 वर्षीय दयाराम मौर्य अलीगंज चौराहे पर कपड़े का कारोबार करते थे। बताया जाता है कि 14 अगस्त की सुबह ब्रेन हेमरेज होने से उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, व्यापारियों में शोक छा गया। शनिवार को दयाराम मौर्य का अंतिम संस्कार मानिकपुर के राजघाट गंगा घाट पर किया गया। गंगा घाट पर पुष्पांजलि देने को चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य अनिल मौर्य, व्यापार मंडल संरक्षक अब्दुल हाशिम, मथुरा प्रसाद, पूर्व चेयरमैन राम नरेश मौर्य, आरडी मौर्य,अशोक कुमार मौर्य, बसपा नेता कमलेश मौर्य, राकेश जायसवाल, प्रधान अर्जुन मौर्य, राजू मौर्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.