Pratapgarh Kunda News: वॉलीबाल स्पर्धा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 15 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। केबीएस पब्लिक स्कूल मनगढ़ में गुरुवार को अंतर सदनीय वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। जिसमें एनवायरमेंट, ओशियन, सनशाइन और ग्लैक्सी हाउस ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला ग्लैकसी हाउस और सनशाइन हाउस के बीच हुआ। जिसमें सनशाइन हाउस ने ग्लैकसी हाउस को तीन सेटो में 2-0 से हराकर जीत दर्ज की। सनशाइन हाउस की ओर से सादिश, आदर्श यादव, अर्पित, आमोल प्रताप सिंह, युवराज पटेल, आयुष यादव, ऋषभ यादव, आर्यन पाल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। विजेता टीम को प्रधानाचार्य आमिर वसीम, प्रबंधक आकाश सिंह ने ट्रॉफी, प्रमाणपत्र, मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विशाल तिवारी, फरहान अख्तर, राजू यादव, जयंत मिश्रा, राम सुरेश, मंजू सिंह, चन्द्रावन सिंह, आर.के. आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.