प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 16 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। स्वतंत्रता दिवस पर वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों ने समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य के नेतृत्व में ध्वजारोहण कर आजादी का जश्न मनाया। वृद्धाश्रम के 106 वर्षीय बुजुर्ग जयराम ने ध्वजारोहण कर देश की आजादी के दीवानों को नमन किया। बुजुर्गों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारे लगाकर देशभक्ति का संदेश दिया। वृद्धाश्रम के प्रबंधक अंबिका प्रसाद ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान और सम्मान का प्रतीक है और हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बनाए रखें। कार्यक्रम में धर्मेंद्र, शिव बाबू, आशिक अली, साक्षी, भारतीय सचान, आदर्श कुमार, बलबीर कुमार, कंचन पांडेय, प्रीति, तारावती, सुनील कुमार, शिवचंद शुक्ल,पंकज आदि वृद्धजन शामिल रहे। यह भी पढ़ें...