प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 27 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के खेमकरनपुर गांव निवासी दीपचन्द्र यादव की पत्नी किरन यादव ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 25 अक्तूबर की सुबह करीब आठ बजे उसके पति दीपचन्द्र, ससुर अमर बहादुर, सास सुमित्रा, जेठ संतोष आदि ने गालियां देते हुए उसे मारा पीटा जिससे उसे काफी चोटे आई। ससुरालवाले उसे घर से भगा देने की धमकी देने लगे। उसने अपने मायके फोन किया तो उसका भाई दिनेश यादव आए और उन लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। उसके भाई को भी मारने-पीटने की धमकी दी। पीड़िता किरन की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति दीपचन्द्र, ससुर अमर बहादुर, सास सुमित्रा, जेठ संतोष यादव, जेठानी सम्भावता, ननद आरती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...