Pratapgarh Kunda News: विवाहिता की आपत्तिजनक फोटो की वायरल, ससुरालवालों ने निकाला
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 28 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी के बाद फोटो लगाकर उसके नाम पर इंस्टाग्राम आईडी बनाकर एक युवक ने आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दी। जानकारी होने पर ससुरालवालों ने शादी तोड़ दी और उसे घर से निकाल दिया। युवती देहात कोतवाली के एक गांव की रहने वाली है। उसकी शादी तय होने के बाद उसके रिश्तेदार जेठवारा के संजय कुमार ने उसे रोकते हुए जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देने लगा। शादी होने के बाद उसकी फोटो लगाकर उसके ही नाम की इंस्टाग्राम आईडी बनाई और उस पर आपत्तिजनक तस्वीर अपलोड कर दी। जानकारी होने पर पति ने पूछा तो विवाहिता ने इसे झूठ बताया। इसके बाद भी ससुराल के लोग शादी तोड़ते हुए उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने संजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.