प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 15 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। विधान परिषद लखनऊ खंड स्नातक और खंड शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन को सकुशल, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम अभिषेक पांडेय ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए मतदान केंद्र/मतदेय स्थलों को 21 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक अधिग्रहीत कर लिया है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए जिले के सभी विकास खंड कार्यालय, कार्यालय न्यायालय नायब तहसीलदार गड़वारा, राजकीय इंटर कॉलेज सहित निर्धारित मतदान केंद्रों/मतदेय स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराई जाएंगी। 19 मतदान केंद्रों को निर्वाचन के लिए अधिग्रहीत किया गया है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान के लिए क...