Pratapgarh Kunda News: विद्यालय में भरा बरसात का पानी,दिक्कत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 18 -- Pratapgarh Kunda News: हथिगवां, हिन्दुस्तान संवाद। विद्यालय परिसर सड़क से नीचे होने, जल निकासी का साधन न होने से बरसात का पानी भर गया है। इससे नौनिहालों के साथ शिक्षकों को भी विद्यालय तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। हथिगवां के मेन चौराहे के पास स्थित इंटर कॉलेज का परिसर सड़क से नीचे है। विद्यालय परिसर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से दो दिनो से हो रही तेज बरसात के कारण पानी परिसर में भर गया। मामले को लेकर प्रधानाचार्य अशोक कुमार पांडेय कुछ भी बताने से बचते रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: प्राथमिक विद्यालय रामपुर में भरा पानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.