प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 27 -- Pratapgarh Kunda News: अमरगढ़। आसपुर देवसरा पुलिस ने रविवार को धौरहरा गांव निवासी सुनीता पत्नी विजय प्रताप मौर्या को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक सुनीता के खिलाफ वर्ष 2021 से संबंधित मुकदमे में न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। उपनिरीक्षक कृष्णानंद श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल पवन नायक, कांस्टेबल श्रवण कुमार, महिला आरक्षी प्रियंका प्रजापति और महिला आरक्षी अंजू की टीम ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...