प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 30 -- Pratapgarh Kunda News: गौरा। थाना फतनपुर में दर्ज मुकदमें में वांछित चल रहे वारंटी अभियुक्तों को फतनपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर आकाश कुमार शुक्ला, सिपाही सुजीत यादव, निखिल और नीतू ठाकुर के साथ छापेमारी कर जगदीशपुर निवासी भोले के बेटे भाई लाल और प्यारेलाल उनकी पत्नी अमृता को गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य आर्म्स एक्ट के मुकदमे में वारंटी बीरापुर के जरगोईया निवासी राम आश्रय को भी गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...