प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 27 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बारिश की वजह से बीते दो दिनों में सबसे अधिक नुकसान विद्युत निगम को हुआ है। वज्रपात से रानीगंज डिवीजन के दो ट्रांसफॉर्मर जल गए। बिजली आपूर्ति ठप होने पर लोगों ने मामले की शिकायत रानीगंज एसडीओ से की है। रानीगंज डिवीजन के रामनगर और रस्तीपुर गांव में लगे ट्रांसफॉर्मर पर शनिवार की रात वज्रपात से नुकसान हुआ। गांव की प्रधान ऊषा शुक्ला की ओर से एसडीओ को पत्र देकर बताया कि गया वज्रपात के बाद ट्रांसफॉर्मर को नुकसान होने से बिजली आपूर्ति ठप हुई है। सुभाषचंद्र, चंद्रमणि मिश्र, रजनीश शुक्ला, नीलेश, अवधेश आदि ने जल्द ही जले ट्रांसफॉर्मर को बदलने की मांग की है। क्षेत्रीय लाइनमैन की ओर से दोनों गांव में बिजली आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए दूसरे ट्रांसफॉर्मर से मकानों...