प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 6 -- Pratapgarh Kunda News: अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत अंतू के जोलहटी वार्ड में शब्बीर की चक्की के पास लगे 400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर से पूरे वार्ड में विद्युत सप्लाई होती है। गुरुवार दोपहर बारिश के दौरान ट्रांसफॉर्मर के करीब आकाशीय बिजली गिर गई। अचानक तेज आवाज से लोग घबरा गए। हालांकि इस दौरान जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ। ट्रांसफॉर्मर जलने से वार्ड के करीब 200 घरों की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई है। जेई गोविंद विश्वकर्मा ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर के पास वज्रपात से ब्रुशिंग जल गई। ट्रांसफॉर्मर बदलने की प्रक्रिया चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...