Pratapgarh Kunda News: लोगों के घरों में घुसा बरसात का पानी
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 18 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। इलाके के त्रिलोकपुर गांव में लगातार हो रही बरसात से कई घरों में पानी भर गया। इससे लोगों का जीवन अस्तव्यस्त हो गया। जलभराव के कारण हरिजन बस्ती त्रिलोकपुर में बरसात के कारण आवागमन बाधित हुआ। घरों के आसपास बरसात का पानी भरने से लोग नलकूप लगाकर पानी निकलवाते रहे। कमल कुमार गौतम के घर में पानी भर गया। सुबह से वह घर का पानी निकालने में लगे रहे। जर्जर कच्चे मकान में पानी भरा होने से उसके गिरने की संभावना बनी है। मोहल्ले के लोगों ने प्रशासनिक मदद की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: जलभराव से दूसरे दिन भी जूझता रहा शहर यह भी पढ़ें- Kausambi News: जलभराव से ग्रामीण परेशान, 20 साल से नाली-खड़ंजे का इंतजार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.