प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 10 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के कठार गांव निवासी रिंकू सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि पड़ोसियों से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार देर रात वह घर पर बैठा था। तभी पड़ोसी लाठी लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी 70 वर्षीय मां नीलम सिंह को भी लाठी से पीटकर घायल कर दिया। मारपीट में मां-बेटे को गंभीर चोटें आईं। उक्त तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...