प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 17 -- Pratapgarh Kunda News: परियावां। नवाबगंज थाना क्षेत्र के मुरस्सापुर गांव निवासी विद्यादेवी पत्नी प्रभाकर नाथ साहू ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 16 अगस्त की शाम करीब चार बजे गांव के ही कुछ लोग उसका लिंटर और बल्ली तोड़ने लगे। मना करने पर गालियां देते हुए उसको मारा पीटा, उसे बचाने दौड़ी बेटी शिवानी साहू को भी मारा पीटी। लिंटर, बल्ली तोड़ने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि हिन्दुस्तान सोशल मीडिया पर वायरल ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने पीड़िता विद्या देवी की तहरीर पर राहुल कोरी, अमित कोरी, अंकित कोरी, राम अभिलाष उर्फ चंदूल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...