Pratapgarh Kunda News: लायंस क्लब गौरव की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 9 -- Pratapgarh Kunda News: लायंस क्लब प्रतापगढ़ गौरव के 34वें अधिष्ठापन समारोह में नई कार्यकारिणी को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। नगर के एक होटल में आयोजित समारोह में अध्यक्ष अजय केसरवानी, सचिव सीए अर्पित खंडेलवाल और कोषाध्यक्ष विकास गुप्ता ने जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान शिक्षा, चिकित्सा और चार्टर्ड अकाउंटेंसी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 13 विभूतियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन डॉ. क्षितिज शर्मा ने कहा कि जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाना ही लायंस क्लब का मूल उद्देश्य है। अधिष्ठापन अधिकारी एवं पूर्व मंडलाध्यक्ष सीए सौरभ कांत ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। पूर्व मंडलाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव ने संगठन के इतिहास और सेवा गतिविधियों की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.