प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 27 -- Pratapgarh Kunda News: ढकवा, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के नीमा गोपालपुर हॉल्ट के पास सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 32 वर्षीय इंद्र कुमार पुत्र किशोरी लाल, निवासी ग्राम नीमा के रूप में हुई है। ढकवा चौकी प्रभारी अवध राज यादव और उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। मृतक की पत्नी पूनम ने बताया कि इंद्र कुमार लंबे समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज चल रहा था। रविवार रात करीब 12 बजे वह घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने काफी तलाश की। उनका पता नहीं चला। सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर उनका शव मिलने की सूचना मिली। उनकी माता नरमा देवी ने बताया कि मानसिक...