प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 8 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। घर से लापता युवक का तीसरे दिन मंगलवार को खेत के पास पेड़ से लटका शव पाया गया। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाया। इसके बाद शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौत को लेकर हत्या, आत्महत्या की चर्चा रही। पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के खैरा पूरेछेमी निवासी परमेश्वर गौतम का 20 वर्षीय बेटा कुंदन गौतम रविवार शाम घर से बिना कुछ बताए निकला था। इसके बाद घर नहीं लौट। परिजनों ने उसके न लौटने पर रिश्तेदारी और परिचितों में जानकारी की लेकिन कोई पता नहीं चला। मंगलवार दोपहर घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत के पास बाग में महुए के पेड़ से उसका शव लटकता पाया गया। बाग की तरफ बकरी चराने गए लोगों ने देख...