प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 15 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के कदिलाबाद बसहीपुर गांव निवासी कल्लू प्रसाद गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी कि घर में ताला बंद कर मुंबई में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में परिवार संग गया था। 12 जुलाई की सुबह पड़ोसी ने फोन कर बताया कि ऊपर के कमरे का ताला टूटा है और पीछे की ओर साड़ी बांधकर लटक रही है। उन्होंने अपनी बेटी-दामाद को घटना की जानकारी देते हुए घर भेजा तो पता चला कि घर में कमरों के तालू टूटे थे। घर में रखे 1 लाख 50 हजार रुपये नकद, छह तोले सोने के जेवर और करीब डेढ़ किलो चांदी के जेवरात के साथ लाखों रुपये के सामान चोरी हो गए थे। पीड़ित कल्लू प्रसाद की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...