प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 18 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। भूजल सप्ताह के तहत शनिवार को विकास खंड गौरा के रहेटुआ परशुरामपुर गांव में पर्यावरण सेना की ओर से रैली निकालकर ग्रामीणों को पानी बचाने के लिए जागरूक किया गया। ग्रामीणों को पौधे वितरित कर भूजल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। गोष्ठी में पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि पर्यावरणीय संतुलन के लिए पौधे लगाएं और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए हमें पर्यावरण के अनुकूल व्यवहार अपनाते हुए जल की बर्बादी को रोकना होगा। इस दौरान प्रदीप प्रजापति, वेद प्रकाश, कमलेश कुमार, संजय यादव, हिमांशु तिवारी, निवेदिता, श्रेयांशी, ज्ञान प्रकाश पांडेय सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hathras News: जल संरक्षण को लेकर निकाली रैली,दिया संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान ...