प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 20 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मां बाराही देवी धाम रेलवे स्टेशन पर कोच इंडिकेटर नहीं लगा है। इससे एक्सप्रेस ट्रेनों के आने पर कौन सी बोगी कहां लगेगी इसे लेकर यात्री परेशान रहते हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्ग यात्रियों को होती है। मां बाराही देवी धाम रेलवे स्टेशन पर काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों का ठहराव होता है। ट्रेनों के स्टेशन पर रुकने के बाद यात्रियों को इधर से उधर भागना पड़ता है। अपना कोच खोजने के लिए यात्री परेशान हो जाते हैं। ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों ने मांग की है कि स्टेशन पर कोच इंडिकेटर लगाया जाए, ताकि लोग अपनी बोगी के सामने ही खड़े हों। इस बाबत स्टेशन मास्टर संजय सिंह ने...