प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 9 -- Pratapgarh Kunda News: सुखपालनगर वनवीर कांछ निवासी ओम प्रकाश पांडेय ने कोतवाली देहात थाने में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने 2017 में लालजी निवासी खूंटाघाट महकनी को एक लाख 19 हजार रुपये देकर तीन साल में जमीन का बैनामा करने का एग्रीमेंट कराया था। आरोप लगाया कि तीन साल बीत जाने के बाद जमीन का बैनामा करने की बजाय फिर तीन साल का एग्रीमेंट लिख दिया। तीसरी बार भी तीन साल का एग्रीमेंट कर दिया। इसी दौरान उसी जमीन पर बैंक से दो लाख का लोन ले लिया। अब जमीन लिखने से इनकार करते हुए गाली व फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। उक्त तहरीर पर पुलिस ने लालजी तथा उसके बेटे दिलीपपुर कुमार निवासीगण खूंटाघाट महकनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...