Pratapgarh Kunda News: रिश्ता टूटने पर धमका रहा युवक, केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 23 -- Pratapgarh Kunda News: अंतू। थाना क्षेत्र के बरिया समुद्र गांव की युवती की शादी एक वर्ष पूर्व अमेठी मुसाफिरखाना नारायणपुर निवासी विकास तिवारी के साथ तय हुई थी। इसके बाद युवक की युवती से बातचीत होने लगी। इसी बीच युवती के परिजनों ने किसी कारणवश शादी करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि रिश्ता टूटने के बाद दो माह से विकास युवती और उसके परिवार के लोगों को फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे परिवार के लोग भय और मानसिक तनाव में हैं। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विकास के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.