प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 14 -- Pratapgarh Kunda News: उदयपुर। स्थानीय गांव निवासी शिवम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 12 जुलाई की शाम सात बजे करीब वह सांगीपुर से घर लौट रहा था। रास्ते में अठेहा दलापट्टी के समीप चकबरमला (दलापट्टी) निवासी शिवमूरत, जीतू वर्मा, रमेश, सुरेंद्र वर्मा, हरकेश वर्मा ने मिलकर मारपीट की। इसके साथ ही आरोपियों ने पीड़ित को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौच की और पीड़ित का फोन तोड़ दिया। शोर मचाने पर आरोपी जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...