प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 3 -- Pratapgarh Kunda News: लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। हंडौर में मां वीणावादिनी रामलीला समिति की ओर से आयोजित 10 दिवसीय रामलीला में सोमवार रात कलाकारों ने रावण वध का मंचन किया। रामलीला के आखिरी दिन कुंभकरण, मेघनाद के साथ रावण का वध का मंचन किया। राम-रावण के युद्ध में रावण का वध होते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। रामलीला मंचन में कलाकारों ने रावण का वध कर अत्सय पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। रामलीला मंचन में मेघनाद की भूमिका में माताफेर सिंह राठौर, श्रीराम की भूमिका श्याम तिवारी, लक्ष्मण अंकित तिवारी बने और विभीषण का किरदार शिव संपत्ति वर्मा, रावण का किरदार अरविन्द दुबे ने निभाया। हनुमान की भूमिका में राज दुबे, सीता का किरदार सूरज दुबे ने निभाया। रामलीला समापन समारोह में ग्राम...