प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 20 -- Pratapgarh Kunda News: रविवार को नगर पंचायत मानिकपुर के सिद्ध पीठ मां ज्वालामुखी धाम पर 31 अक्तूबर को आयोजित होने वाली सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती को लेकर बैठक हुई। जिसमें आयोजन समिति का गठन हुआ। सर्व सम्मति से कमेटी के प्रबंधक राम खेलावन पटेल और अध्यक्ष अनिल कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष राजकुमार पटेल, व्यवस्थापक राम मूरत पटेल को बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता रवि सोनकर और संचालन सुधीर सोनकर ने किया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य अनिल मौर्य, त्रिभुवन सिंह पटेल, वेद प्रकाश पटेल, पूर्व चेयरमैन अब्दुल हाशिम, उमाशंकर सरोज, मनोज पटेल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...